मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

भारत की महिला टीम एशियन गेम्स के लिए तैयार

प्रकाशित: Jun 30, 2026 18:01रिपोर्ट: Monika Rathore

अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो चूका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव पर भरोसा बरकरार रखा है। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रही विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को टीम से बाहर कर उनकी जगह महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली 17 वर्षीय युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को पहली बार एशियन गेम्स टीम में शामिल किया गया है। यास्तिका हालिया टूर्नामेंटों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं, जिस कारण से चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभा को मौका देने का फैसला लिया।

टीम में एक और अहम बदलाव स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की वापसी के रूप में देखने को मिला है। चोट से पूरी तरह उबरने के बाद उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है, जबकि उनकी जगह पिछली बार टीम में शामिल की गई प्रेमा रावत इस बार चयनकर्ताओं का भरोसा हासिल नहीं कर सकीं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी संभालेंगी, जबकि स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल अहम भूमिका निभाएंगी। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष टीमों में शामिल होने के कारण भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट चरण में प्रवेश मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का होगा, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अन्य मजबूत एशियाई टीमों से होगा टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड पर भी लगातार नजर बनाए हुए है ताकि टूर्नामेंट में भारत शानदार प्रदर्शन कर सके।