UPSC में बेटियों का जलवा, बीकानेर की अनुप्रिया ने बढ़ाया प्रदेश का मान
सिविल सेवा परीक्षा में इस बार महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे मंगलवार (23 मई, 2023) को जारी कर दिए हैं। जिसमें चार महिला उम्मीदवारों ने टॉप किया है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हराथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप कैंडिडेट हैं। इशिता किशोर को ऑल इडिया रैंक में पहला स्थान मिला है।
वहीं, बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी ने 239वीं रैंक हासिल करके प्रदेश का मान बढ़ाया है। अनुप्रिया के पिता देवेंद्र चौधरी, संयुक्त निदेशक, बीकानेर जोन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं में कार्यरत है। जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी। पहली बार मेंस एग्जाम में रह गया था। ऐसे में इस बार उसने और ज्यादा मेहनत के साथ फिर 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे।
इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।
Jaipur Hindu Palayan: किशनपोल पलायन मामले में कितनी सच्चाई
फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स जनरल, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से है। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए है।





