मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

सीएम गहलोत के होर्डिंग चोरी होते ही मचा हड़कंप, पुलिसवालों ने पकड़ा चोर तो खुल गई पैसों की पोल

प्रकाशित: May 01, 2023 15:30रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन की शुभकामनाओं का होर्डिंग चोरी होने का मामला सामने आया है । इस संबंध में परिवादी सीताराम सैनी ने मामला दर्ज कराया है । रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होना था । विश्वकर्मा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान में भी एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । इसके लिए मुख्यमंत्री का एक होर्डिंग लगाया गया था ।

लेकिन 30 तारीख को संस्थान में होर्डिंग नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया । काफी तलाश के बाद जब मुख्यमंत्री के होर्डिंग की जानकारी नहीं मिली तो विश्वकर्मा थाने में मामला दर्ज कराया गया । सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले की जानकारी लेकर संस्थान से होर्डिंग चोरी करने वाले की तलाश तेज की है । पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है । वहीं मुखबिर तंत्र की सहायता से मुख्यमंत्री के होर्डिंग चोरी करने वाले की सूचना जुटाई जा रही है ।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

विश्वकर्मा थाने के 6 पुलिसकर्मियों ने इसकी जांच करनी शुरू कर दी तो कैमरे में एक व्यक्ति कैद हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने रातभर लगी रही और इसके बाद एक शख्स की पहचान हुई। जब उसे पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि कंपनी मालिक के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के कारण उसने होर्डिंग चोरी कर लिए।