मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर सुसाइड मामला: मंत्री जोशी की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार, अवैध होटल गिराई

प्रकाशित: Apr 19, 2023 13:05रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में एक 7 लोगों से परेशान होकर राम प्रसाद नाम के सख्स ने सुसाइड कर लिया था और परिवार ने तीन दिन बाद भी शव नहीं उठाया है। इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठने लगी है लेकिन मृतक ने जिन 7 लोगों पर आरोप लगाए है उनमें एक मंत्री का नाम भी शामिल है। उसने मरने से पहले जो वीडियो बनाया उसमें मंत्री महेश जोशी का नाम लिया था लेकिन मंत्री महोदय ने इस मामले में अपने आपको निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही है। लेकिन परिवार ने सरकार के सामने आठ मांगे रखी हैं।

इसमें मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तारी की मांग प्रमुख है और इस बात पर पूरा परिवार अड़ा हुआ है। जिस होटल मालिक से विवाद हुआ था उस निर्माणाधीन होटल को निगम अधिकारियों ने बुधवार सुबह 5 बजे गिरा दिया। इस मामले में सीएम ने अधिकारियों से बात की है लेकिन मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। विपक्ष ने इस मामले में मंत्री का इस्तीफा भी मांगा है।

Ramprasad case में Mahesh Joshi backfoot पर - अगर प्राथमिकी में भी मेरा नाम आया तो करूंगा सहयोग

देवेन्द्र शर्मा की निर्माणाधीन होटल मृतक के घर के पास और इसी बात को लेकर यह झगड़ा हो रहा था। निगम के अधिकारियों ने होटल बनाने की अनुमति तो दी लेकिन रामप्रसाद मीणा का घर नहीं बनने दिया और वह इसी बात से परेशान था। होटल पर हुई कार्रवाई को गलत बताया जा रहा है और मंदिर प्रशासन भी इस बात से नाराज है। वहीं इस मामले में किरोड़ी लाल की एंट्री हो चुकी है और उन्होंने एक मांग पत्र के बारे में बताया जिस पर प्रशासन से उनकी बात हो रही है।

पीड़ित की प्रमुख मांग

मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी हाे।
एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करें।
पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें।
अवैध निर्माण होटल को ताेड़ें।
मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त करवाएं।
दोषी अधिकारी निलम्बित की जाए।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बने और डेयरी बूथ आंवटन हो।
बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था की जाए।

हालांकि इस मांग पत्र में से एक मांग को मान लिया गया है और होटल को गिरा दिया गया हैं। परिवार की मुख्य मांग मंत्री जोशी की गिरफ्तारी को लेकर है। सीएम गहलोत ने अलवर जाकर जुनैद एवं नासिर के परिवार से तो मिले लेकिन वह यहां नहीं आ रहे है इस बात से भी परिजन नाराज है।

कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा मैं मृतक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं जानता। उन्होंने कहा- आत्महत्या करने से पहले 3-4 वीडियो कौन बनवाता है मामले की जांच होनी चाहिए। पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आएगी।