मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

पेपर लीक के खिलाफ आज जयपुर में प्रदर्शन

प्रकाशित: Jun 15, 2026 12:35रिपोर्ट: Mohit

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंचे पार्टी आज दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। जयपुर पुलिस ने प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है। प्रशासन की शर्तों के अनुसार कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वही प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है... ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशुतोष रांका ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं। रांका ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और छात्रों के हितों की रक्षा करना है। सभी लोग एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। वही जानकारी के लिए आपको बता दे की प्रदर्शन में प्रसिद्ध शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक के भी शामिल होने की संभावना है । इसके अलावा पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के पुत्र संजय भी प्रदर्शन में भाग लेंगे आयोजकों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना इस आंदोलन का मुख्य कारण है।