मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर: जगतपुरा में जेडीए की बड़ी कार्रवाई, धार्मिक स्थलों समेत कई अतिक्रमण हटाए |

प्रकाशित: Jun 08, 2026 23:58रिपोर्ट: Mr. Reporter

जयपुर। राजधानी जयपुर में मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सोमवार को जगतपुरा स्थित नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सीमा में आ रहे धार्मिक स्थलों समेत कई स्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने के लिए शहर के कई क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रखी गईं।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज 80 फीट चौड़े सेक्टर रोड को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात के लिए पूरी तरह खोलना है। जगतपुरा और नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संबंधित पक्षों और स्थानीय प्रबंध समितियों के साथ कई दौर की वार्ता कर सहमति बनाने का प्रयास किया था। अभियान के दौरान जगतपुरा-महल रोड और नंदपुरी अंडरपास को जोड़ने वाले करीब 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को लोहे के बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया।

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे धार्मिक ढांचे

जेडीए के अनुसार, मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए मार्ग की सीमा में आ रहे पांच धार्मिक ढांचों को हटाना आवश्यक था। अधिकारियों का कहना है कि इन संरचनाओं के कारण सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य तकनीकी रूप से संभव नहीं हो पा रहा था। इसी कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन अतिक्रमणों को हटाया गया।

अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी की। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।