मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

JNU में फिर बवाल, ABVP और वाम गठबंधन के बीच हुई हिंसक झड़प

प्रकाशित: Nov 15, 2021 11:11रिपोर्ट: Navtej TV
जवाहरलाल नेहरू वश्विवद्यिालय में एक बार फिर बवाल हो गया है और खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में कई स्टूडेंट्स के घायल होने की बात सामने आ रही है। इस घटना की मुख्य वहज जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक को बताया जा रहा है। इस बैठक के शुरू होने से पहले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई और देखते—देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गयी।
वहीं भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी और इसी दौरान एआईएसए, एसएफआई और अन्य वामपंथी दलों के सैंकडों लोग वहां पहुंचे और एबीवीपी पदाधिकारी, लड़कियां और दिव्यांग छात्र पर हमला कर दिया।अखिल भारतीय वद्यिार्थी परिषद, वाम गठबंधन आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच झड़प हो गई जिसमें लगभग 10 से ज्यादा छात्र घायल हो गये। इन संगठनों में कई बार ऐसी हिंसक झड़प हो चुकी है और इस घटना के बाद कई राजनीतिक पार्टियां इस मामले पर राजनीति करना भी शुरू कर देती है।

जेएनयू हमेशा से विवादों में रही है और इस घटना के बाद वश्विवद्यिालय प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जिससे ऐसी घटनाएं ना हो सके।घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की है और झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया है। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वद्यिालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई थी। इससे पहले जनवरी 2020 ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने लेफ्ट संगठनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। छात्र ने कहा विंटर सेशन के रजिस्ट्रेशन को लेकर झगड़ा हुआ था और लेफ्ट के छात्रों ने ही सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया ताकि रजिस्ट्रेशन बाधित हो जाए।