सिगरेट पीती हुई काली की मां की फोटो दिखाने पर बढ़ा बवाल
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है. फिल्म काली अब नई मुसीबतों में फंसती हुई नजर आ रही है. फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था. विवादित पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है.

मां काली के रूप का ऐसा पोस्टर सामने आने के बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और पोस्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया . कई लोगों ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग भी की. ये पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. आपको बता दे फिल्म के पोस्टर पर हो रहे विवाद पर फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया था.
Ram Rahim असली या नकली, क्या है ये नया लोचा!
उन्होंने कहा- फिल्म उन घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं जो उस शाम की है जब काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर टहलती हैं. यदि आप तस्वीर देखते हैं, तो हैशटैग "अरेस्ट लीना मणिमेकलई" न डालें और हैशटैग ”





