लड़कों को मारने के चक्कर में कंगना की नहीं हो रही शादी, जानें इसका पूरा सच
इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का ट्रेलर लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है और इसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही है। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की बात आती है तो वह जवाब देने से बचती है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी शादी नहीं होने की बात का खुलासा किया है।
ताजमहल बना अभिशाप, कुंवारों की नहीं हो रही शादी!
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने शेयर किया और बताया कि आखिर वो शादी क्यों नहीं कर पा रही हैं? कंगना ने कहा इसकी वजह अफवाहों को बताया उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहें हैं कि, 'मैं लड़कों को पीटती हूं'। कंगान ने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द अपने को एक मां के रूप में देखना चाहती हैं। मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे चाहती हूं।

कंगना हमेशा विवादों में रहती है और इसी वजह से उन पर राजनीति करने के आरोप लगते रहे हैं। इसी वजह से उनको फिल्मे छोड़कर राजनीति करने की सलाह दी जाती है। कंगना अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा विवादों में रही है।


