कंगना ने सीएम गहलोत से लिया पंगा, बुलडोजर मंगा लो या सरकार बदल डालो
यूपी के बुल्डोजर बाबा की धमक अब राजस्थान तक सुनाई देने लगी है, राजस्थान इन दिनों सामप्रदायिक घटनाओं का दंश झेल रहा है, पहले, करौली, फिर जोधपुर और उसके भीलवाडा में हुई हिंसा के बाद राजस्थान इन दिनों नेशनल मीडिया में छाया हुआ है और सीएम गहलोत हर तरफ से घिरे नजर आ रहे है, अब बॉलीबुड की तरफ से भी गहलोत पर निशाना साधा गया है, जयपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जानिए और क्या कुछ कहा राजस्थान में बढ़ते क्राइम और बुलडोजर को लेकर जो बयान दिया वह चर्चा का विषय बन गया है।
PM मोदी और RSS के इशारे पर चलती है मीडिया, गहलोत का तंज
बुल्डोजर, सामाप्रदायिक हिंसा ऐसे शब्द है जिनकी आजकल देश के हर कोने में गूंज सुनाई दे रही है, बॉलीवुड स्टार्स भी इनसे अछूते नहीं हैं और वे भी बुल्डोजर राजस्थान में लाने की बात कर रहे हैं. ऐसा ही इशारा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जयपुर के राजमंदिर में अपनी मूवी ‘धाकड़’ के प्रमोशन और गाना लॉन्च के दौरान किया।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थी, इस दौरान उसने पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आने का प्लान बना रही है इसपर कंगना ने कहा ‘मुझे नहीं पता, अभी तो मेरा ऐसा प्लान नहीं है. मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स लेकर बैठी हूं. अब मुझे अच्छे रोल मिल रहे हैं. अच्छा टाइम आया है. हालांकि राजनेता की बायोपिक की है और मुझे अंदाजा हो गया है कि वो भी एक करियर है. उसके दांव-पेंच और बारीकियां सीखी हैं. वो एक अलग स्ट्रगल है. एक अलग करियर हो सकता है।

वहीं जब कंगना से राजस्थान में बढ़ते क्राइम को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी गवर्नमेंट राजस्थान में भी लाओ, जो क्राइम मिटाए, उन्होंने कहा राजस्थान में अगर बुल्डोजर ले आएं तो सब ठीक हो जाएगा। वहीं अर्जुन रामपाल ने राजस्थान और देश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार पर कहा,’ ये हम सभी की जिम्मेदारी है. हम पुरुषों को मिलकर गलत कामों के खिलाफ आवाज उठानी होगी और हर महिला को सुरक्षित फील कराना होगा।





