मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कंगना ने गांधीजी पर की शर्मनाक टिप्पणी, अपना हीरो समझदारी से चुने

प्रकाशित: Nov 17, 2021 11:17रिपोर्ट: Navtej TV
अभिनेत्री कंगना रनौत ने आजादी को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद कंगना ने अब गांधीजी पर ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर दी जिसको लेकर जबरदस्त बवाल होना शुरू हो गया है। इस बार कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो मैसेज किए हैं जिसमें एक मैसेज में अखबार की एक पुरानी कटिंग लगाते कंगना ने लिखा है कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या नेताजी के समर्थक और फैसला आपको करना है। कंगना ने गांधी जी को सत्ता का भूखा और चालाक कहा है। इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

कंगना ने अपने इस ​संदेश में लिखा स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों को मालिकों को सौंप दिया, जिनमें अपने ऊपर अत्याचार करने वालों से लड़ने की ना तो हिम्मत थी ना ही खून में उबाल और ऐसे लोग सत्ता के भूखे और चालाक लोग ही थे। हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें एक गाल पर थप्पड़ मारे तो उसके आगे दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी। इस प्रकार हमे आजादी सिर्फ भीख में मिली है और आपको समझदारी से अपना हीरो चुनना होगा।

कंगान ने कहा कि अगर गांधी जी चाहते तो भगत सिंह को फांसी नहीं होती लेकिन उन्होंने भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए और उनकी जयंती पर उनको याद करने से कुछ नहीं होगा। पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद कंगना ने भारती की आजादी के इतिहास पर लगातार ऐसे बयान दे रही है जो सभी को हैरान कर देने वाले हैं।
कंगना ने कहा था कि हमें आजादी 1947 में नहीं बल्कि साल 2014 में आजादी मिली है। उनके इस बयान के बाद कंगना के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज करवाई गईं। सोशल मीडिया पर उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग भी उठी थी।