मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

जयपुर में कंगना संग फिल्म देखेंगे सीएम भजनलाल शर्मा

प्रकाशित: Jun 11, 2026 17:35रिपोर्ट: Mohit

बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई कंगना रनौत कल जयपुर में आने जा रही है.. जहां उनकी चर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जयपुर में खूब उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे और फिल्म देखेंगे। साथ ही कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। बता दे इससे पहले कंगना रनौत जोधपुर में फिल्म के विशेष प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी और उसके बाद जयपुर पहुंचेंगी साथ ही बताया जा रहा है कि राजधानी में उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

आपको बता दे कंगना रनौत हिंदी फिल्म जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, अलग सोच और बेबाक व्यक्तित्व के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए हैं। अभिनय के अलावा वह फिल्म निर्माण, निर्देशन और सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वही कंगना वर्तमान में सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही कंगना अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। और यही वजह है कि उनके कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर लोगों में विशेष रुचि देखने को मिलती है। और यही वजह है की जयपुर में होने वाला यह आयोजन इसी वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आने वाले है...