इस आतंकी संगठन से जुड़े हैं करौली हिंसा के तार, इस पत्र से हुआ बड़ा खुलासा!
राजस्थान के करौली जिले में जुलूस के दौरान हुए पथराव को लेकर शहर में कर्फ्यू लगातार जारी है, पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अब इस घटना के तार पीएफआई से जुड़ते नजर आ रहे हैं, हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हुई आगजनी ने हर किसी को हिला दिया है देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
राजस्थान के करौली शहर में आज भी कर्फ्यू लगा है, यहां पर शनिवार को मोटरसाइकिल रैली पर पत्थरबाजी के बाद साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी, इस हिंसा में 35 लोग घायल हुए हैं. यहां कुछ लोगों ने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर नव संवत्सर बाइक रैली निकाली थी. इस रैली पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क उठी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस मामले में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं, सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
WIFI में Camera लगाकर Hotel में आने वाले पति-पत्नी के बनाए जाते थे अश्लील Video
वहीं राजस्थान में करौली की घटना से 2 दिन पहले पीएफआई ने लेटर जारी किया था, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने बताया कि 2 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न जिलों तहसीलों व कस्बों में आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से हिंदू नव वर्ष के मौके पर भगवा रैली आयोजित की जा रही है. रैलियों में धार्मिक उन्माद फैलाने और कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात कही थी. उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस निदेशक को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था।
पीएफआई राजस्थान में लगातार सक्रिय हो रहा है. कुछ दिन पहले कोटा में भी पीएफआई ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था, वहीं पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हिंसा के वीडियो वायरल हुए हैं, जिनकी जांच जयपुर में की जा रही है, करौली के जिलाधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया था कि स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए लगभग 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसी बीच घटना की भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।

वहीं एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसे देखकर लोग खाकी की तारीफ कर रहे है। यह तस्वीर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की है, तस्वीर में कांस्टेबल नेत्रेश आग की लपेटों के बीच से एक मासूम बच्चे को सीने से चिपकाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहे हैं, राजस्थान पुलिस की ट्वीट करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया है जिसमें लिखा है 'एक मां को साथ लिए, सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खाकी के कदम।'#RajasthanPolice के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा के जज्बे को सलाम।





