मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, धारा-144 लागू

प्रकाशित: Feb 21, 2022 13:08रिपोर्ट: Navtej TV

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद धीरे—धीरे पूरे देश में उठ रहा है और अब लगने लगा है कि यह विवाद अभी रूकेगा नहीं, इस बीच शिमोगा शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी है, तो चलिये बताते है आपको क्या है पूरा मामला।

सुंदर पत्नी को सीधे-साधा पति नहीं आया पसंद, शादी के 3 दिन बाद हो रही रफूचक्कर,VIDEO

कर्नाटक के शिमोगा में एक 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है, हमला चाकू से किया गया था और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राज्य के गृह मंत्री का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हत्या में 3-4 लोग शामिल हो सकते हैं. हत्या के बाद हिंसा के कुछ मामले भी सामने आए हैं. कुछ जगह पत्थरबाजी, आगजनी हुई है. यह हिंसा किसने की? इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है.

Hijab के खिलाफ Post लिखने पर Bajrang Dal कार्यकर्त्ता की हत्या, इलाके में तनाव, VIDEO

आज कॉलेज और स्कूलों को बंद रखा गया है. राज्य के गृह मंत्री ने बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवारवालों से भी मुलाकात की है, ईश्वरप्पा ने विशेष धर्म समुदाय के लोगों पर यह मर्डर करने का आरोप लगाया है. ईश्वरप्पा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के भड़काने पर यह हिंसा हुई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि तिरंगा हटाकर, भगवा लहराया गया है।

युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंगदल का कार्यकर्ता था। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है, उन्होंने कहा कि 4 से 5 युवकों ने हर्ष की हत्या की है। अब तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है।

फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिले के सीगेहट्टी इलाके में कई लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी, इस घटना ने हिजाब विवाद से पहले ही बढ़े राज्य के राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है।