मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

हिजाब का जवाब देने के लिए हलाल मीट का नहीं करें इस्तेमाल, जानें पूरा विवाद

प्रकाशित: Mar 30, 2022 20:06रिपोर्ट: Navtej TV

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब सांप्रदायिकता से जुड़े कई मामले लगातार सामने आ रहे है। पहले हिजाब को लेकर विवाद और फिर मंदिरों में मुस्लमानों के दुकान लगाने को लेकर विवाद और अब हलाल मीट विवाद, हिजाब विवाद के बाद अब हलाल विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है, तो क्या चलिये आपको बताते है क्या है हलाल मीट का विवाद...

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि हलाल मीट एक इकानॉमिक जिहाद है। इसका मतलब है कि इसे जिहाद की तरह इस्तेमाल किया जाता है ताकि मुसलमान दूसरों के साथ बिजनेस न करें, इसे थोपा गया है। जब वे सोचते हैं कि हलाल मीट का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, तो इसे न इस्तेमाल करने के लिए कहने में क्या गलत है, उन्होंने कहा कि हलाल मीट को मुस्लिमों के भगवान को चढ़ाया जाता है। ऐसे में हिंदुओं के लिए यह यह मीट किसी के छोड़े हुए खाने की तरह है। रवि ने सवाल किया कि जब मुस्लिम हिंदुओं से मीट खरीदने से इनकार करते हैं, तो आप हिंदुओं से क्यों कह रहे हैं कि वे मुसलमानों से मीट खरीदें?

हलाल मीट के विरोध के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि ये बिजनेस एकतरफा नहीं बल्कि दोनों तरफ से होता है। उन्होंने कहा कि अगर गैर-मुस्लिम हलाल मीट खाने को तैयार हैं, तभी हिंदू हलाल मीट का इस्तेमाल करेंगे, इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने मीट विवाद की निंदा की है और हिंदू युवकों से राज्य में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने को कहा है। कुमारस्वामी ने कहा- मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप इस राज्य को कहां ले जाना चाहते हैं। मैं हिंदू युवकों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि राज्य का माहौल खराब न करें।

​​​​​​​

वहीं आपकों बतां दे कि कर्नाटक में कई दक्षिणपंथी संगठन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हिंदुओं से हलाल मीट का इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रहे हैं, अपील में उगाडी त्यौहार हिंदू नव वर्ष के बाद हलाल मीट का इस्तेमाल न करने को कहा जा रहा है। दरअसल उगाडी के एक दिन बाद हिंदू भगवान को मांस की भेंट चढ़ाते हैं और नया साल सेलिब्रेट करते हैं। हलाल मीट नहीं लेने की अपील कर्नाटक के कुछ इलाकों में हिंदू धार्मिक मेले के दौरान मंदिरों के आसपास मुस्लिम वेंडर्स पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद उठी है।

राज्य के 61 प्रगतिशील विचारकों ने CM बसवराज बोम्मई को लेटर लिख धार्मिक नफरत रोकने की अपील की है, उन्होंने लेटर में कहा कि यहां जानबूझकर धार्मिक नफरत पैदा करना शर्मनाक है, देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिये नवतेज टीवी।