कर्नाटक चुनाव: नहीं चला मोदी मैजिक, कांग्रेस की होगी सत्ता में वापसी!
कर्नाटक चुनाव खत्म हो गए है और सभी का इंतजार 13 मई को आने वाले नतीजो पर है। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि मोदी का मैजिक नहीं चला। कांग्रेस को कर्नाटक से बड़ी उम्मीद थी और एग्जिट पोल भी अब उसकी सरकार बनाने का दावा कर रहे है। इन चुनावों में सांप और बजरंग दल बैन को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आई।
कर्नाटक की 224 सीटों के लिए 70.69% वोट पड़े। लगभग 1 दर्जन से ज्यादा पोल्स के नतीजों में इस बार कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है तो 5 सर्वे में किसी भी दल को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। इस बार भी जेडीएस किंगमेकर बनती हुई नजर आ रही है और 2018 की तरह एक बार फिर जेडीएस के बिना कांग्रेस या भाजपा की सरकार नहीं बनती दिख रही है। यह एक अनुमान है लेकिन अंतिम परिणाम भी यही रहा तो दोनों दलों के लिए बड़ी परेशानी होगी।
1. इंडिया टीवी-CNX:
कांग्रेस 105 सीट, भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें मिलती दिख रही है।
2. एबीपी न्यूज-सी वोटर:
कांग्रेस को 115, भाजपा को 70 और जेडीएस को 25 सीटें मिलने का अनुमान है।
3. जी न्यूज-मैट्रिज:
भाजपा को 11, कांग्रेस को 90 और जेडीएस को 30 सीटें मिलने का अनुमान।
नाथद्वारा के मंच से PM Modi और CM Gehlot के चले सियासी बाण
2018 में एग्जिट पोल सही साबित हुए थे। उस समय भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था। उसे 104 सीटें तो मिली लेकिन कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चली और हर दिन उठापक लगी रही है।





