द कश्मीर फाइल्स की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, प्रभास की फिल्म राधेश्याम को देगी टक्कर
अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स रिलीज से पहले ही विवादों में आ गयी थी और इसके बाद इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर इसका प्रचार हुआ था। इस फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म साउथ स्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम को टक्कर देगी। फिल्म ने 11 मार्च को अपनी ओपनिंग डे पर 3 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया तो दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट बहुत कम है लेकिन कमाई का ग्राफ बढ़ता देख लग रहा है कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका हुआ है।
पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!
फिल्म ने शुक्रवार 3.55 करोड़ और शनिवार 8.50 करोड़ की कमाई करके कुल मिलाकर 12 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म की कमाई का ग्राफ आने वाले दिनों में ज्यादा होगा। फिल्म के जानकारों के अनुसार एक सप्ताह में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो सकता है।

द कश्मीर फाइल्स को भारत में 500 सिनेमाघरों, 110 ओवरसीज स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। अन्य फिल्मों के मुकाबले में स्क्रीन्स की संख्या कम है लेकिन इसके बाद भी कमाई का आंकड़ा बहुत अच्छा है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर अहम भूमिका में नजर आ रहे है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी बतायी गयी है।





