कैटरीना की शादी के आगे फीकी पड़ी दीपिका,प्रियंका और अनुष्का की शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की फोटोज ने जबरदस्त धूम मचा रखी है और इस वजह से सोशल मीडिया पर यह फोटोज जमकर वायरस हो रही है। इस शादी को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही थी और शादी के एक दिन बाद यह तस्वीरें आई लेकिन इसके बाद भी इन दोनों के फैंस ने शादी की तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटाया है। इस शादी की तस्वीरों के आगे दीपिका, प्रियंका और अनुष्का की शादी की तस्वीरें फीकी पड़ती दिख रही है।
विराट कोहली की पड़ोसन बनेगी कैटरीना, देखें आलीशान घर
कैटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरों पर महज 24 घंटे के अंदर 10 मिलियन लाइक्स मिले है और यह संख्या, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की वेडिंग फोटोज से कई ज्यादा है। कटरीना के 58.5 मिलियन तो विक्की के इंस्टा फैन फॉलोइंग 11.4 मिलियन है। इसी वजह से कैटरीना की तस्वीरों पर 10 मिलियन लाइक्स तो विक्की के पोस्ट पर 6 मिलियन लाइक्स आये है।
10 मिलियन के साथ टॉप पर कैटरीना
दीपिका पादुकोण की वेडिंग पिक्स पर 6.4 मिलियन तो प्रियंका को 5.4 मिलियन और अनुष्का की वेडिंग फोटोज पर 3.4 मिलियन लाइक्स मिले थे। लेकिन कैटरीना की तस्वीरों पर 10 मिलियन लाइक्स मिलते ही वह पहले स्थान पर पहुंच गयी है। कटरीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की तो उस पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है।

बरवाड़ा में सात फेरे लिए
9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में कैटरीना और विक्की ने सात फेरे लिए थे। उन्होंने अपनी शादी को प्राइवेट रखा लेकिन अपने फैंस की खुशी के लिए उन्होंने शादी की फोटोज जल्द ही शेयर कर दी।





