विराट कोहली की पड़ोसन बनेगी कैटरीना, देखें आलीशान घर
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अब शादी के बंधन में बंध चुके है और इन दोनों की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस शादी में शामिल होने के लिये कई बड़े लोग अभी राजस्थान में है और उनकी शादी का कार्यक्रम जल्द ही खत्म होने वाला है। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लेने के बाद सभी लोगों ने उनको शादी की बंधाइया देनी शुरू कर दी। अनुष्का, आलिया भट्ट, करीना कपूरख् प्रियंका चोपड़ा और कई दूसरे कलाकारों ने भी कैटविक को शादी की बधाइयां दी हैं।
विराट की पड़ोसन बनेगी कैटरीना
लेकिन अनुष्का शर्मा ने बधाई देते हुए कन्फर्म किया है कि विक्की और कटरीना जल्द ही उनके पड़ोसी बनेंगे। इसके बाद कहा कि आप जल्द ही अपने घर में आए ताकि उनको कंस्ट्रक्शन की आवाज से छूटकारा मिलें। शादी से पहले ही विक्की नए घर की तलाश कर रहे थे। अब उन्हें जूहू में लग्जरी अपार्टमेंट लिया जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी रहते हैं।
कैटरीना और विक्की की शाही शादी ने मचाई धूम,देखें वीडियो—तस्वीरें
3 साल के लिये किराये पर लिया
रियल एस्टेट से जुडे बड़े करोबारी ने इस बात को सही बताते हुए कहा कि विक्की ने इस अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल 3 साल के लिये किराए पर ली है और पूरी रकम एडवांस में दी है।

मुंबई के लिये निकले
आज सुबह विक्की और कैटरीना निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से रणथंभौर में जयपुर के लिए रवाना हो गए। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर मुंबई के लिए निकल जाएंगे।इस शादी में शादी में शामिल होने आए सेलिब्रिटीज भी सड़क के रास्ते जयपुर से मुंबई लौटने लग गये हैं।





