मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कैटरीना और विक्की की शाही शादी ने मचाई धूम,देखें वीडियो—तस्वीरें

प्रकाशित: Dec 10, 2021 16:46रिपोर्ट: Navtej TV

सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हो चुकी है। इस शादी को लेकर उनके फैंस शादी की फोटो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

विक्की ने लिखा- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हुए नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

कटरीना जूड़ा बांधे, गजरा लगाए और लाल लहंगे में दिखीं।

विक्की कौशल सफेद शेरवानी पहने नजर आए।

शादी के बाद होटल मैनेजमेंट ने गांव वालों को मिठाइयां भेजीं।

​​​​​​​