मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कैटरीना के हाथों में रचेगी दुनिया की सबसे खास मेहंदी,ओबेरॉय होटल में रूकेंगे ये बड़े सितारे

प्रकाशित: Dec 08, 2021 12:03रिपोर्ट: Navtej TV
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी का कार्यक्रम हो चुका है और आज मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम होगा। इस शादी को लेकर लाखों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनकी शादी की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस शादी को इतनी सीक्रेट रखने का प्रयास किया जा रहा है कि शादी की एक भी फोटो लीक नहीं हो जाए।

इस शादी में शामिल होने वाले मेहमनों को लेकर भी बहुत जबरदस्त तरीके से तैयारी की गयी है और उनके रूकने लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग की गयी है। देर शाम तक कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर पहुंच सकते है। इनमें करण जौहर, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली अक्षय कुमार और कपिल शर्मा जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इस शादी में अंबानी परिवार के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।
मेहंदी की रस्म में कटरीना के हाथों में लगने वाली मेहंदी दुनिया भर में प्रसिद्व सोजत की मेहंदी महंगाई गयी है। इस मेहंदी की चमक दुनिया भर में प्रसिद्व है और कटरीना के लिए खास ऑर्गेनिक मेहंदी तैयार की गई है। मेहंदी के कोन तैयार करने में भी किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। इस शादी में शामिल महिला मेहमानों के हाथों में भी यह मेहंदी रचेगी।
इस शादी का कार्ड त्रिनेत्र गणेश मंदिर में कटरीना कैफ और विकी देने के लिये जा सकते है और साथ में दर्शन करके उनका आशिर्वाद भी लेंगे। इसके साथ मेहमानों के लिये रणथम्भौर किला और जंगल की सफारी करने का भी प्लान तैयार किया जा रहा है।