मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट,हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, देखें Live Video

प्रकाशित: Apr 25, 2023 08:56रिपोर्ट: Navtej TV

विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट अब छह महीने के लिए खुल गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने बहुत ही शानदार तैयारी करी है और इस अवसर पर लगभग 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह 6:15 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

आगामी छह महीनों तक लाखों भक्त दर्शन कर सकेंगे। मौसम खराब होने की वजह से सीएण पुष्कर सिंह धामी नहीं पहुंच सके। इस शुभ अवसर पर पूरे मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है आौर इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। बाबा की पंचमुखी मूर्ति का श्रंगार किया गया व पूजा अर्चना की गई।

प्रशासन की मौजूदगी में कपाट खोले गए। इस बार 15 लाख से ज्यादा लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।उत्तराखंड सरकार ने निर्धारित संख्या में दर्शन करने की पांबदी को हटा दिया है। श्रद्धालुओं के भारी संख्या को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई थी।