मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कांग्रेस ने केजरीवाल और केसीआर से बनाई दूरी, सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं

प्रकाशित: May 19, 2023 12:23रिपोर्ट: Navtej TV

दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए रिकॉर्ड 135 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस जीत के बाद सीएम पद को लेकर बहुत ज्यादा माथापची हुई लेकिन अंत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके से बात करके सारी समस्या को ही खत्म कर दिया। अब सिद्धारमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है।

कांग्रेस इस जीत को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में लगी हुई है और उसने सभी विपक्षी दलों को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा है। लेकिन कांग्रेस ने दो दलों के नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता नहीं भेजकर कई सवाल खड़े कर दिए है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Sachin Pilot के आंदोलन का तोड़ खोजने में जुटी Congress | Rajasthan News

कांग्रेस देशभर की सभी बड़ी पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण भेजकर विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन की ताकत दिखाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के सीएम केसीआर को न्योता नहीं भेजा है जो हैरान कर रहा है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस ने सियासी समीकरणों को देखते ऐसा किया है। कर्नाटक की जीत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये विपक्षी नेता
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
- तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
- सीपीआई के महासचिव डी राजा
- बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे


कांग्रेस ने इन नेताओं को नहीं भेजा न्योता

- आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी
- ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक
- तेलंगाना के सीएम केसीआर
- केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल