कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों की मौत पर खड़े किए सवाल, भड़के यूजर्स
बॉलिवुड फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की बाते की जा रही है। लेकिन इस फिल्म को लेकर राजनीति होनी भी शुरू हो गयी है और केरल कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों के जम्मू-कश्मीर से पलायन को लेकर कई ट्वीट किए हैं।
The Kashmir Files में कश्मीरी पंड़ितों के नरसंहार का देख रोने लगे लोग!
कांग्रेस ने कश्मीरी पंडित मुद्दे को लेकर कई फैक्ट रखकर बीजेपी पर निशाना साधा है। लेकिन कांग्रेस का यह दाव उलटा पड़ गया और सोशल मीडिया पर कांग्रेस को यूर्जस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीरी पंडितों को लेकर कई ट्वीट किए जिसमें दावा किया गया कि आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया था।
ससुर बहु के बीच अवैध संबंध, ससुर ने बहू के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट।
1990 से लेकर 2007 के मध्य लगभग 400 पंडितों की हत्या की गई लेकिन इसी अंतराल में आतंकवादियों ने 15 हजार मुसलमानों की हत्या कर दी। कांग्रेस ने कहा कश्मीरी पंडितों का पलायन तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन के निर्देश पर हुआ था, जो कि आरएसएस के आदमी थे।

बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार के समय पंडितों का पलायन हुआ था। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने इस पर कुछ नहीं किया जबकि यूपीए सरकार ने पंडितों के लिए 5 हजार से ज्यादा आवास बनवाए है। कांग्रेस के दावों पर ट्विटर यूजर्स भड़क गए और जमकर खरी खोटी सुनाने लग गए। लोगों ने कांग्रेस से कई तीखे सवाल पूछने लगे तो इसके बाद ये ट्वीट कांग्रेस ने डिलीट कर दिये।





