पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल, डिब्रूगढ़ जेल भेजे जाने की तैयारी
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पंजाब पुलिस दिन—रात एक कर दिया। लेकिन वह आज मोगा जिले में गिरफ्तार हुआ है अमृतपाल पर एनएसए लगाते हुए उसे असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेजे जाने की तैयारी है। अमृतपाल लगभग 2 महीने से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए जा रहे थे।
Ateek murder case: हत्यारों के पास कैसे पहुंची 8-8 Lakh की Revolver
पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, ‘अमृतपाल सिंह को मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया है। नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की है। 15 अप्रैल को अमृतपाल का सबसे खास साथी जोगा सिंह फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया था।
इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। अमृतपाल को असम लेकर जाया जाएगा जहां उसकी ज्यादा सुरक्षा होगी। अमृतपाल दो बार पुलिस के शिकंजे से बच निकला था और इसी वजह से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। कई दिनों से अपना वेश बदलकर भांगने का प्रयास कर रहा था।


