मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

रेलवे रिजल्ट हंगामा: Khan Sir पर लगा हिंसा फैलाने का आरोप, बढ़ेगी परेशानी

प्रकाशित: Jan 27, 2022 18:38रिपोर्ट: Navtej TV

बिहार में पिछले ​कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनें रोक कर आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर युवाओं का विरोध-प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा था। इसके बाद उग्र छात्रों ने रेलवे पटरियों को जाम करने की घटनां को अंजाम दिया इसके बाद आगजनी की घटना ने पूरे आंदोलन का हिंसक बना दिया।

FIR Aganist Khan Sir | Student"s Protest ,देखें VIDEO

इस घटना के बाद खान सर सहित कई संस्थानों के मालिकों समेत 400 से अधिक लोगों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की गई है।
आंदोलनकारी उम्मीदवारों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हिंसा और दंगा करने की जानकारी मिली थी। खान सर का आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रद्द नहीं होने पर छात्रों को सड़क पर आंदोलन करने के लिए उकसाते हुए देखा जा रहा है।

Lady Don एक हसीना 2 दिवाने मर्डर और गालियों की बौछार,देखें VIDEO

छात्रों के प्रदर्शन पर Khan Sir ने बुधवार शाम को बयान जारी कर कहा था कि आरआरबी ने जो अभी फैसला लिया है, अगर वो 18 तारीख को ही ले लिया जाता, तो यह नौबत नहीं आती. लेकिन आज एक अच्छा कदम यह उठाया है कि 16 फरवरी तक सभी स्टूडेंट से सुझाव मांगा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस मामले को पारदर्शिता से साथ सुलझाया जाएगा, उन्होंने कहा है कि परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है, जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो तीन हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।


खान सर एक कोचिंग टीचर हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर बहुत लोकप्रिय है और उनके फॉलोवर्स की संख्या भी लाखों में है। उन्होंने अपनी पहचान अपनी अगल ढंग से पढ़ाने की शैली के कारण बनी है। लेकिन इस बार वह हिसां फैलाने के आरोप में आरोपी बनाए गए है।