बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सलमान को मिली 100 करोड़ की ईदी, बच गई भाईजान की लाज
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने रिलीज के पहले दिन बहुत कम ओपनिंग करके सभी को हैरान कर दिया था। पहली बार ऐसा हुआ जब सलमान की फिल्म पहले दिन 15 करोड़ी की ओपनिंग ली हो इसी वजह से फिल्म के फ्लॉप होने की खबरे सामने आने लगी। लेकिन ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को तीसरे दिन ईदी मिल गई और फिल्म ने महज 3 दिन में 100 करोड़ की कमाई करने जा रही है। पहले दिन कमाई कम रही लेकिन लेकिन दूसरे दिन ईद होने से फिल्म को बंपर फायदा मिला और कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच गई।
'किसी का भाई किसी की जान' का ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ से ज्यादा का हो गया है और सलमान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम कमाई की है। लेकिन शनिवार से भी ज्यादा ऑडियंस रविवार को फिल्म देखने जाएगी और इसका फायदा इस फिल्म को होगा। तीसरे दिन फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
पूर्व राज्यपाल की बढ़ी मुश्किलें
'किसी का भाई किसी की जान' 2011 के बाद सलमान के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। कोरोना काल के बाद सलमान की पहली फिल्म है और इससे उनको बड़ी उम्मीद थी लेकिन उनकी उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म पठान से इसकी तुलना की जा रही थी जो सही साबित नहीं हुई है। अगर आने वाले दिनों में यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाती है तो यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी जो बड़ी बात हो सकती है।





