दर्शकों ने निकाल दिया सलमान का दम, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan हुई फ्लॉप
लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर आए सलमान खान की एंट्री बहुत ही खराब रही है और उनकी नई फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला दिन बहुत खराब रहा है। रिलीज के पहले दिन सलमान को इस फिल्म से बड़ी उम्मीद थी और कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म ओपनिंग डे पर 20 से 30 करोड़ का कलेक्शन करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सलमान को पहली बार सबसे कम ओपनिंग मिली है और इसी वजह से फिल्म के फ्लॉप होने की बात सामने आ रही है।
सलमान कई साालों से ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते आ रहे है और उनकी फिल्म पहले दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना देती लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों ने इस पर ज्यादा भरोसा नहीं जताया और ओपनिंग 15 करोड़ रुपये के साथ हुई जो बड़ी खबर है।
'किसी का भाई किसी की जान' 2011 के बाद सलमान के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। कोरोना काल के बाद सलमान की पहली फिल्म है और इससे उनको बड़ी उम्मीद थी लेकिन उनकी उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म पठान से इसकी तुलना की जा रही थी जो सही साबित नहीं हुई है। अगर आने वाले दिनों में यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाती है तो यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी जो बड़ी बात हो सकती है।
Ramprasad Suicide: मंदिर विवाद में Navtej TV की पूरी पड़ताल Live
1. पठान ने पहली दिन 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी।
2. ब्रह्मास्त्र ने 3 करोड़ रुपये रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी।
3. सूर्यवंशी ने 26.29 रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी।





