मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

किक्रेट के भगवान का रिकॉर्ड तोड़ने से म​हज 6 रन दूर है ये खिलाड़ी

प्रकाशित: Feb 04, 2022 20:30रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो होने जा रही है। अगर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले वनडे मैच में 6 रन बना लेते हैं तो वह भारत की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारतीय धरती पर 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केवल दो ही खिलाड़ी है। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सरजमीं पर 121 मैच में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए है तो विराट ने 5 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 96 पारी खेली है। ​सचिन इस लिस्ट में पहले स्थान पर है और उन्होंने 6,976 रन बनाए हैं।

Shilpa Shetty हुई opps moment का शिकार,देखें VIDEO

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 6 रन बना लेते है तो वह 96 पारीयों में 5 हजार रन पूरे कर लेंगे और तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट जाएगा। कोहली ने अब तक भारतीय सरजमीं पर 95 पारियों में 4,994 रन बनाए हैं और 5 हजार रन बनाने से केवल 6 रन दूर है। साउथ अफ्रीका दौरे पर अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पहला मौका होगा जब रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट खेलते नजर आएंगे।


इस सीरिज पर कोरोना की मार देखने को मिल रही है और टीम इंडिया के चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा कार्यक्रम:

पहला वनडे - 6 फरवरी, अहमदाबाद
दूसरा वनडे - 9 फरवरी, अहमदाबाद
तीसरा वनडे- 12 फरवरी, अहमदाबाद

पहला टी20 मैच- 15 फरवरी, कोलकाता
दूसरा टी20 मैच- 18 फरवरी, कोलकाता
तीसरा टी20 मैच- 20 फरवरी, कोलकाता