मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बताया गुंडा, राहुल ने मांगा इस्तीफा

प्रकाशित: Dec 15, 2021 17:35रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा को लेकर पूरा विपक्ष उनके इस्तीफ की मांग पर अडा है तो आज लखीमपुर खीरी घटना पर एसआईटी जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर रिपोर्टर के साथ बदसलूकी करने पर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इस घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अजय मिश्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि "गुंडा आदमी गुंडागर्दी ही करेगा और क्या करेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो लोगों की जान लेगा वह कुछ भी कर सकता है। टिकैत ने इस्तीफे की मांग करने से पहले राहुल गांधी ने भी संसद में मिश्रा के खिलाफ अपनी ताल ठोक दी है।

लखीमपुर में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन के दौरान टीवी पत्रकार के सवाल पर मंत्री जी को गुस्सा आ गया और धक्का देकर अपशब्द भी कहे। इस घटना के बाद अजय मिश्रा को दिल्ली बुला लिया गया है।

यूपी चुनावों से पहले इन नेता ने की पीएम मोदी की मृत्यु की कामना!
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि संसद में चर्चा तो होनी चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो होना ही चाहिए। लखीमपुर खीरी हिंसा पर SIT ने इस घटना को एक ‘सोची-समझी साजिश’ बताया है।

​​​​​​​

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा का विरोध करते समय हिंसा भड़क गई थी और इस दौरान चार किसान, एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। इसके बाद से अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगा जा रहा है और मंत्री ने कहा कि इसमें उनका बेटा शामिल नहीं था।