3 दिन से ज्यादा पीरियड्स आने से होती है ये बीमारी, जानें इसके नुकसान
महिलाओं के जीवन में पीरियड्स यानी माहवारी एक प्राकृतिक प्रकिया है लेकिन इसके कारण उनको बहुत ज्यादा दर्द सहन करना पड़ता है। इस माहवारी को लेकर कई प्रकार की धारणाए बनी हुई है और इसको लेकर महिलाएं भी ज्यादा सावधानी रखती है। लेकिन आज हम एक ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में महिलाओं को पता है तो लेकिन उससे होने वाले नुकसान के बारे में पता नहीं है।
पीरियड्स में तीन से सात दिनों तक ब्लीडिंग होती है और इन दिनों में उनको पेट के साथ कमर में दर्द होता है। ज्यादातर महिलाओं के केवल 3 दिन तक ब्लीडिंग होती है अगर इससे ज्यादा होती है तो उनको अन्य बीमारी होने का भी खतरा होता है। अगर ऐसा होता है तो आगे चलकर उनको मां बनने में परेशानी भी आ सकती है।
Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस
3 दिन से ज्यादा ब्लीडिंग के कारण
हार्मोन के असंतुलन होने के कारण पीरियड्स का समय लंबा हो जाता है।
पॉलीप्स में कई महिलाओं के गर्भाशय के भीतर गांठ बन जाती है जो इसका प्रमुख कारण है।
कैंसर होने के कारण ब्लीडिंग की वृद्धि होती है।
गर्भनिरोधक का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण भी ऐसी समस्या होती है।
दवाओं का सेवन ज्यादा मात्रा में करना भी इसका प्रमुख कारण है।
शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में इसका ज्यादा असर देखने को मिलता है।





