लाउडस्पीकर विवाद के बीच AMU गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा!
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र फरीद मिर्जा ने यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ी गायत्री मंत्र का जाप किया। जहां महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक लाउडस्पीकर को लेकर विवाद मचा हुआ है, वहीं इस मुस्लिम छात्र ने हनुमान चालीसा के जरिए हिन्दू-मुस्लिम एकता का सन्देश दिया है, एएमयू में बीए की पढ़ाई कर रहे छात्र फरीद मिर्जा ने कहा कि अगर हिंदू समाज केलोगों को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजानी है तो जरूर बजाएं लेकिन मस्जिद में होने वाली अजान का भी विरोध न करें।

दोनों धर्म केलोग आपसी प्रेम और सद्भाव से रहे और एक दूसरे के धर्म को बराबर सम्मान दें, फरीद ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करके वह संदेश देना चाहते हैं जिससे कि धार्मिक एकता की खूबसूरती को बदनाम न हों। साथ ही हिंदू समाज के लोग यदि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं तो जरूर करें। इससे मुस्लिम समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन ऐसा करने के दौरान मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों को निशाना न बनाएं ताकि किसी तरह का धार्मिक विवाद उत्पन्न न हो, लेकिन धर्म के ठेकेदारों को फरीद मिर्जा का हनुमान चालीसा पढ़ना कहां पसंद आने वाला था.
राजस्थान में सीएम नहीं PM तो कांग्रेस में कौन होगा सीएम!
लिहाजा मदरसा जामिया हुसैन अहमद मदनी के मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हम भी भाईचारा चाहते हैं और मुल्क में भाईचारा कायम भी रहना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे के धर्मों के नियमों और उसूलों रिवाज़ों को इखतियार किया जाए यह मुनासिब नहीं है, उन्होंने कहा कि भाईचारे के लिए हम हिंदू भाइयों को नमाज के लिए बुलाएं बकरा ईद पर मांस खाने के लिए कहें या इस्लाम धर्म के अन्य फर्ज़ो को मानने के लिए कहें यह सब मुनासिब नहीं है।





