मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

रीट पर राजस्थान से यूपी तक मचा घमासान, बेरोजगारों ने प्रियंका से लगाई गुहार

प्रकाशित: Nov 29, 2021 11:59रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के मामले में राजस्थान से लेकर यूपी तक जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। रीट में हुई गड़बड़ी, 50 हजार पद करने जैसी अन्य मांगों लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने यूपी में अपना डेरा डाल दिया है। उपेन ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के साथ न्याय नहीं कर रही है और ऐसे में मजबूरन होकर राजस्थान के बेरोजगार उत्तर प्रदेश में आमरण अनशन कर रहे हैं।

यूपी कांग्रेस कार्यलय पर धरनाउपेन यादव ने यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद पूरी रात सर्दी में सड़क पर बिताई। बेरोजगारों का कहना है कि रीट परीक्षा में देरी होने के कारण और खाली पदों की संख्या को देखते हुए सरकार को 50 हजार पदों पर भर्ती करनी चाहिए। इसके साथ अन्य भर्तियों में हो रही देरी के कारण कई लोगों के परिवारों पर सकंट बड़ गया है। रीट लेवल वन में बीएड डिग्रीधारियों को अयोग्य करार देने के बाद बेरोजगारों का सपना टूट गया है और लेवल 2 में पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
सीएम गहलोत ने बताई विपक्ष की चालगहलोत सरकार ने यूपी आंदोलन करने वाले छात्रों को गलत बताया है और इसे विपक्ष की चाल बताया हैं। वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारों का कहना है कि हम किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हम हमारी मांगों को लेकर आये है गहलोत सरकार ने हमारी नहीं सूनी तो हम अब प्रियंका गांधी से ​न्याय की मांग कर रहे हैं।
संशोधित आंसर-की जारीमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लेवल-2 का संशोधित रिजल्ट जारी करने का फैसला करते हुए संशोधित आंसर-की जारी की है। इस फैसले के बाद 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा। अगले सप्ताह तक संशोधित परिणाम भी जारी किया जा सकता है। परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किये है और कहा ​है कि संशोधित परिणाम में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है।
बोर्ड के दावे हुये फेलमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले रिजल्ट जारी करते हुये कहा था कि प्रश्नों पर कम से कम आपत्तियां आने व परिणाम जारी करने में पूरी सावधानी बरती है। लेकिन बोर्ड के दावे की पोल खुल गई और अभी कोर्ट का फैसला आना है उसके बाद भी परिणाम में बदलाव हो सकता है।

प्रियंका से न्याय की उम्मीदबेरोजगारों का कहना है कि यूपी में प्रियंका गांधी रोजगार की बात कह रही है लेकिन राजस्थान में उनकी गहलोत सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही हैं। रीट भर्ती 5 साल बाद हो रही है और 2019 की भर्ती 2021 में हो रही है इसके बाद भी सरकार पदों की संख्या नहीं बढ़ा रही है जबकि 5 साल में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ इस भर्ती में सभी बेरोजगारों को मौका दिया गया था और शिक्षा विभाग में 60 हजार से ज्यादा पद खाली होने के बाद भी सरकार पदों की संख्या 50 हजार नहीं कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने पहले बेरोजगारों का साथ दिया था और इस बार भी उनको उम्मीद है कि वह उनका साथ देगी।
बीजेपी हुई हमलावरयूपी में बेरोजगारों का आंदोलन करने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और कहा ​है ​कि उनकी मांगों पर सकारात्मकता लाकर उनकी बात सुने। इसके साथ कहा है कि रीट भर्ती में अगर पद बढ़ सकते है तो बढ़ा देने चाहिए इससे अधिक से अधिक परिवारों के बच्चों को नौकरी के साथ उनके घर में खुशी आएगी।