कुंवारों और तलाकशुदा से ज्यादा जीते है शादीशुदा, जानें इसकी वजह
इंसान लंबी उम्र जीने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाता है लेकिन इसके बाद भी वह ऐसा नहीं कर पाता है। लेकिन हाल ही में एक सर्वे किया गया है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि जो इंसान शादीशुदा नहीं है उसके मौत जल्दी होगी। इस सर्वे को लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं और इसके कारण भी बताए जा रहे हैं।
Rahul Gandhi दोषी करार | Rahul Gandhi Guilty in defamation case
करियर के चक्कर में शादी देरी से हो रही है और इसके कई नुकसान उठाने पड़ रहे है। कई देशों में शादी न करने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है जो उनकी उम्र को कम कर रहा है। अगर ऐसे लोगों को पता चले की शादीशुदा लोगों की जिंदगी कुंवारे लोगों या तलाकशुदा लोगों की तुलना में ज्यादा लंबी होती है तो वह शादी करने के लिए तैयार हो जाए।
शादीशुदा लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत अन्य लोगों की तुलना में अच्छी होती है। शोधकर्ताओं ने बताया की जीवन में शादी के बाद बहुत ज्यादा परिर्वतन आया है। शादीशुदा महिलाओं में हृदय रोग और डिप्रेशन का खतरा कम होता है। शादी के बाद तलाक ले लिया, उनमें मृत्यु का खतरा भी ज्यादा होता है।

