इस खिलाड़ी के हाथों टूटेगा कोहली का ये विश्व रिकार्ड!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रांची में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 5 रनों से जीता था जिसके बाद सीरीज में 1—0 की बढ़त के साथ दूसरे मैच 2—0 की बढ़त के साथ सीरीज जीतने का शानदार मौका है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी तो दूसरी तरफ कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आज मैदान में उतरेंगे। आज के मैच में गुप्टिल 11 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएगे। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी विराट पहले स्थान पर है लेकिन गुप्टिल विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं।
कोहली ने टी20 के 95 मैचों की 87 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से 3227 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। मार्टिन गुप्टिल ने अब तक 110 मैचों में 3217 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है अगर आज के मैच में वह 11 रन बना लेते है तो वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस लिस्ट में भारत के टी20 के नये कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर कायम है। मार्टिन गुप्टिल ने पहले मैच में 42 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली थी।
T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
1. विराट कोहली - 3227 रन, भारत
2. मार्टिन गप्टिल - 3217 रन, न्यूजीलैंड
3. रोहित शर्मा - 3086 रन, भारत
4. एरॉन फिंच - 2608 रन, ऑस्ट्रेलिया