मंदिर में दर्शन करने पर महबूबा पर भड़के मौलाना,बीजेपी ने बताया नौटंकी
पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर इन दिनों जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। पिछले दिनों पुंछ जिले के दो दिन के दौरे के दौरान पुंछ सीमा पर बने नवग्रह मंदिर पहुंचकर मंदिर का चक्कर काटा और मूर्तियों के दर्शन कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद तो पूरे देश में भूचाल आ गया।
कभी पाई-पाई के लिए थे मोहताज, अब हैं करोड़ों के मालिक !
जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने कहा कि यह एक मात्र नौटंकी है। जब उनकी पार्टी की सरकार थी तब अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन का विरोध किया था वो अब मंदिर जाने लग गए है। महबूबा मुफ्ती की नौटंकी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है जनता सब जानती है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बयान पर पलटवार किया जिसमें जम्मू-कश्मीर में पिछली सरकारों ने आतंकवादियों और उनके परिवारों को नौकरी देने की बात कही थी। मुफ्ती ने कहा उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के काम किए जा रहे हैं।





