मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

PUBG से 16 साल के लड़के की 32 साल की टीचर से बढ़ी नजदीकियां, फिर हुआ ये खौफनाक अंजाम!

प्रकाशित: Jul 16, 2022 16:01रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश की राम की नगरी अयोध्या में पिछले दिनों एक गर्भवत्ती टीचर की हत्या का मामला खूब सुर्खियों में रहा है, नाबालिग आरोपी ने पुलिस को इतना गुमराह कर दिया कि पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में लगभग 1 महीना लग गया, पुलिस शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट तक की मदद लेनी पड़ी, 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ करनी पड़ी, तब कहीं जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

बीती 1 जून को सुप्रिया वर्मा नाम की महिला की हत्या कर जाती है, हत्या के समय महिला का पति और उनकी मां दोनों बैंक से रुपए निकालने गए थे। घर की ऊपरी मंजिल पर निर्माण काम चल रहा था। वहां 7 मजदूर काम कर रहे थे। सुप्रिया के पति सरकारी स्कूल में टीचर हैं। सुप्रिया खुद प्राइमरी टीचर थीं। बैंक से जब महिला का पति और मां वापस आए तो सुप्रिया खून से लथपथ नीचे गिरी हुई थी। महिला गर्भवती थी। ऐसे में पति और मां को लगा कि बच्चे से जुड़ी कोई दिक्कत हुई है। वह तुरंत अस्पताल ले गए तो वहां हत्या का पता चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, छानबीन में पत्ता चला कि घर से जेवर और कैश भी चोरी हो गया था। पुलिस को घटनास्थल से एक टी-शर्ट बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पास आओगे तो कट जाओगे –Urfi Javed का खतरनाक Fashion!

पुलिस ने इलाके के 700 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस ने दुकानदारों से उस टीशर्ट के बारे में पूछताछ की। हालांकि, कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मेल करके उस टी-शर्ट के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद फ्लिपकार्ट से पता चला कि यह टी-शर्ट उनके यहां की है। इसे अयोध्या में इस एड्रेस पर डिलीवर किया गया है। पुलिस उस एड्रेस पर पहुंची तो आरोपी छात्र मौके से भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली।

उसके बाद नाबालिग आरोपी ने हत्या का जो कारण बताया वो हैरान कर देने वाला था, उसने बताया कि मृतक टीचर सुप्रिया वर्मा के साथ उसके 2 साल से अवैध संबंध थे, दोनों की फोन पर बात नहीं होती थी। स्नैप चैट और पबजी के जरिये वो एक दूसरे को मैसेज करते रहे और मिलते थे। परिवार के डर की वजह से वो सुप्रिया से संबंध तोड़ना चाहता था लेकिन सुप्रिया के पास उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज थे, जिसका डर दिखाकर वो उससे रिश्ता बनाए रखने का दबाव डाल रही थी, सुप्रिया से पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या को अंजाम दिया। हत्या से ध्यान भटकाने के लिए उसने इसे लूट की शक्ल दी। अलमारी का ताला तोड़कर वहां से 50 हजार नकदी और अन्य सामान की चोरी की। पुलिस ने आरोपी के घर से 50 हजार रुपए कैश, ज्वैलरी और हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद कर ली