नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद जेल से रिहा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की एक साल की सजा पूरी हो चुकी है और उनके अच्छे व्यवहार के कारण उनको 10 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी और इसके बाद से वह जेल में बंद है।
सिद्धू को उनके अच्छे व्यवहार के चलते 2 महीने पहले ही रिहा कर दिया गया है। वहीं उनकी पत्नी को कैंसर की बीमारी भी है और वह भी उनकी रिहाई की मांग कर रही थी। पटियाला जेल से निकलते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने ढोल.नगाड़े बजाकर सिद्धू का स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद सरकार पर जमकर हमला बोला पंजाब को बदनाम करने साजिश रची जा रही है।


