मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

क्या डीके शिवकुमार को बर्थडे ​गिफ्ट में राहुल गांधी देंगे सीएम पद का तौहफा?

प्रकाशित: May 15, 2023 11:13रिपोर्ट: Navtej TV

कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने की तैयारी में लग गई है। लेकिन उसके लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही सीएम पद की दावेदारी कर रहे है। लेकिन खबरों के अनुसान बताया जा रहा है कि इस रेस में सिद्धारमैया आगे निकल चुके है और डीके को उप सीएम बनाने की बात सामने आ रही है। बेंगलुरु के एक होटल में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पार्टी के सभी नवनिर्वाचित 135 विधायकों ने हिस्सा लिया था।

सीएम पद का नाम दिल्ली आलाकमान ही तय करेगा। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया गया है और दोनों से चर्चा होगी। इसके बाद ही सीएम पद का फैसला होगा क्योंकि दोनों नेताओं की कर्नाटक जीत में अहम भुमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक,दोनों नेताओं को सत्ता में साझेदारी का सुझाव दिया जा सकता है पहले 2 साल डीके को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और उसके बाद 3 साल के लिए सीएम की कुर्सी सौंपी जा सकती है। वह सिद्धारमैया को पहले के 2 साल सीएम पद की कमान दी जा सकती है।

Karnataka में कौन बनेगा Chief minister ? | DK Shivakumar
दोनों नेताओं को खुश रखने की जिम्मेदारी आलाकमान के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। यदि डीके को विधायक दल नेता के रूप में चुना जाता है तो सिद्धारमैया को कैसै मनाया जाए। वहीं शिवकुमार को सीएम नहीं बनाया जाता है तो राजस्थान जैसे हालात बन सकते है। इस वजह से आलाकमान इस बार सोच विचार कर ही बड़ा फैसला लेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 136 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है।