मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कोरोना लहर: 24 घंटे में 10 हजार के पार हुए मरीज,जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Apr 13, 2023 11:37रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एक बार ​फिर से टेंशन बढ़ानी शुरू कर दी है और इसके कारण कई लोगों की जान जानी शुरू हो गई है। अगर इसी प्रकार मरीज बढ़ते रहे तो अप्रैल के अंत तक कोरोना की लहर भारत में भारी तबाही मचा सकती है। अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 45 हजार के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सावधान रहने के आदेश दिए है। जो लोग अभी तक वैक्सीन नहीं लगा रहे उनको बिना देरी किए वैक्सीन लगा लेनी चाहिए। भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ने से सभी राज्यों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।

भारत में लगभग 8 महीने बाद मरीजों का आंकड़ा एक दिन में 10 हजार के पार हुआ है। बताया जा रहा है कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने का कारण मौसम में बदलाव के साथ शादियां का सीजना है। कई लोगों ने अब कोरोना की गाइडलाइन का पालना करना छोड़ दिया है जिसके कारण संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बार मरीजों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है।