मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

पीएम मोदी ने किया नई संसद का उद्घाटन, लोकसभा में स्थापित हुई सेंगोल

प्रकाशित: May 28, 2023 08:32रिपोर्ट: Navtej TV

तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान करवाते हुए सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करवा दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित किया गया है। मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का जारी किया। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा और साल 2023 भी लिखा होगा और अशोक चिन्ह भी अंकित होगा।


20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने किया बायकॉट

कांग्रेस, डीएमके, AAP, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, भाकपा, झामुमो, रालोद, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीआई (एम), आरजेडी, AIMIM, AIUDF और मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम शामिल है।