मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

28 मई से विपक्ष हुआ आग बबुला: पीएम मोदी पर बोला हमला,उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

प्रकाशित: May 24, 2023 11:25रिपोर्ट: Navtej TV

28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर कई विपक्षी दल नाराज है। उनका मानना है कि पीएम मोदी इसका श्रेय लेना चाहते है और वह केवल वोट लेने के लिए ऐसा कर रहे है। टीएमसी और आप ने कहा कि प्रधानमंत्री के बजाये महामहिम राष्ट्रपति को नए संसद भवन का उदघाटन करना चाहिए। इस मांग को लेकर विपक्षी पार्टियां जल्द ही संयुक्त बयान जारी कर सकती है।

Jaipur News: जयपुर पुलिस ने किया 5 बड़े मामलो का खुलासा

नए संसद भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है और इसको पीएम अपना नीजी कार्यक्रम बना रहे है। इस वजह से विपक्षी दल इससे दूरी बना रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी उदघाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी ने कहा राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करना उनका अपमान है। लेफ्ट पार्टियां भी उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगी। कांग्रेस नई संसद भवन के उदघाटन के बहिष्कार पर अभी तक किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।

नया संसद भवन होगा खास
नवनिर्मित ससंद भवन में लोकसभा में 888 जबकि राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है। संयुक्त सत्र के लिए अलग से लोकसभा चेंबर बनाया गया है और संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, भोजन क्षेत्र के साथ अन्य सुविधा क्षेत्र बनाए गए है।

नई संसद का बजट
नई संसद बनाने का टेंडर टाटा प्रोजेक्ट को दिया गया था और इसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है।

28 मई विशेष दिन या फिर संयोग
28 मई का दिन तय करना महज एक संयोग है या फिर एक रणनीति क्योंकि इस दिन सावरकर जयंती है। इस बात को लेकर विपक्ष भी सवाल खड़े कर रहा है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का बयान जारी नहीं हुआ है कि इस दिन को किस लिए तय किया गया है।