मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

नीता अंबानी बनीं देश की सबसे पावरफुल महिला

प्रकाशित: Jul 12, 2026 16:11रिपोर्ट: Monika Rathore

नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला बनी फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 लिस्ट में नंबर-1 पर ईशा अंबानी भी टॉप-10 में शामिल

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फॉर्च्यून इंडिया की ‘सबसे पावरफुल महिलाओं’ की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्हें यह सम्मान उनकी लीडरशिप, समाज सेवा और देश में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया है। फाउंडेशन के मुताबिक, इन पहलों से 2.9 करोड़ बच्चों समेत देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंची है।

अवार्ड समारोह में नीता अंबानी ने कहा कि सच्ची लीडरशिप का मतलब दूसरों को आगे बढ़ने का अवसर देना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को देश की प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाना एक मजबूत भारत की नींव है। इससे पहले 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा में उन्हें ‘AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया वही यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया।

फॉर्च्यून इंडिया की इस लिस्ट में एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडार मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहीं और रेड्डी सिस्टर्स संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। आपको बता दे नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस सूची में सातवें स्थान पर शामिल हैं। इसके अलावा सावित्री जिंदल, प्रीति अडानी, किरण मजूमदार-शॉ, प्रिया नायर, बेला बजरिया और लीना नायर जैसी प्रमुख महिलाएं भी टॉप-15 में जगह बनाने में सफल रहीं।