मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

झुंझुनूं जिले की 19 शहरी निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

प्रकाशित: Aug 27, 2026 18:53रिपोर्ट: Mr. Reporter

झुंझुनूं जिले की 19 शहरी निकायों में नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इससे पहले ही सुबह 10 बजे से झुंझुनूं एसडीएम कार्यालय में नामांकन फॉर्म लेने और चुनाव संबंधी जानकारी जुटाने वाले दावेदारों व समर्थकों की भीड़ नजर आने लगी।झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही रही। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन की ओर से सभी SDM कार्यालय के परिसरो में टेंट लगाकर सहायता केंद्र बनाए गए हैं।जिले के नौ निकायों—नगर परिषद झुंझुनूं तथा नगरपालिका नवलगढ़, मलसीसर, बुहाना, सूरजगढ़, चिड़ावा, मंडावा, खेतड़ी और उदयपुरवाटी—के नामांकन संबंधित उपखंड कार्यालयों में लिए जा रहे हैं। वहीं बगड़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, सिंघाना, पिलानी, विद्या विहार, सुलताना, बिसाऊ सहित अन्य निकायों में नामांकन पालिका मुख्यालयों पर जमा हो रहे हैं।
1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका रहेगा। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी और 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण में 9 सितंबर, दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा। 14 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी।