एलियंस फैला रहे है कोरोना, गुब्बारे में भरकर फेंका Virus, किम जोंग का दावा!
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई है। अभी भी कोरोना वायरस के लाखों मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पूरी दुनिया के सामने यह रहस्य है कि यह वायरस कैसे और कहां से फैला? इस सवाल का सही-सही जवाब अब भी किसी के पास नहीं है, ऐसे मे अजीबोगरीब बयान देने वाले किम जोंग ने कहा है कि एलियंस की वजह से कोरोना फैल रहा है.कोरोना आने के इतने दिन गुजरने के बाद इस वायरस की उत्पत्ति का सटीक पता लगा पाना शायद मुमकिन भी नहीं है। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग जो अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। किम जोंग ने दावा किया है कि एलियंस की वजह से कोरोना फैल रहा है और देश में पहला कोरोना केस भी एलियंस की वजह से मिला है। आगे किम जोंग ने कहा कि साउथ कोरिया से जुड़े बॉर्डर से एलियंस ने गुब्बारे में वायरस भरकर फेंका था।

वहीं, उत्तर कोरिया में अफवाह फैली हुई है कि अप्रैल में 18 वर्ष के एक सैनिक और 5 साल के बच्चे ने किसी 'एलियन जैसी चीज' को टच किया यानी छुआ था। इसके बाद दोनों में कोरोना के लक्षण पाए गए। वहीं पड़ोसी देश साउथ कोरिया ने एलियन से फैलने वाली थ्योरी को बकवास बताया है। सियोल के एक प्रोफेसर का कहना है कि किम जोंग के दावे पर विश्वास करना इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि वस्तुओं के जरिए वायरस फैलने की संभावना काफी कम होती है।
दूसरी बार शादी के बंधन में बधेंगे पंजाब के CM Bhagwant Mann , कल होगी शादी!
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के हवाले से खबर ये भी है कि सरकार ने बॉर्डर से सटे इलाकों के लिए कुछ निर्देश दिए हैं, कहा गया है कि बॉर्डर के आस-पास रहने वाले लोग हवा के जरिए आने वाली चीजें यानी गुब्बारों और एलियन जैसी चीजों से सतर्क रहें। अगर किसी को भी ऐसी चीज दिखाई देती है, तो पुलिस को जानकारी दें.





