3 ट्रेनों की भीषण टक्कर में 250 लोगों की मौत, कटे सिर, बोगियां में चिपके शव , चीखते-चिल्लाते लोग, 1 हजार से ज्यादा घायल
ओडिशा के बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ हादसा बहुत भीषण है। ओडिशा में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 250 पार पहुंच गई है और घायलों का आंकड़ा 1 हजार हो गया है। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसा बहुत ज्यादा भीषण था इस वजह से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बचाव अभियान में सेना की मदद ली जा रही है।
कोरोमंडल एक्सप्रेसख् मालगाड़ी की टक्कर के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से टक्कर से यह हादसा इतना बढ़ा हुआ है। तीन ट्रेनों में बहुत तेज टक्कर हुई है और हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं वह दिल दहला देने वाली है। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई कोच पलट गए थे इस वजह से मरने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 400 के पार जा सकती है। क्योंकि मौतों के बोगियों के बीच चिपके शवों को निकाला जा रहा है।
एक बार फिर आमरण अनशन की ओर मंत्रालयिक कर्मचारी
सीएम नवीन पटनायक ने 3 जून को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 12 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें से 10 लाख रुपये रेल मंत्रालय देगा और पीएम मोदी ने 2 लाख रुपये की घोषणा की है। हादसे के कारणों की जांच का पता किया जा रहा है तो विपक्ष ने रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा एक उच्च-स्तरीय जांच करने का आदेश दिया है। दुर्घटना के मूल कारण तक पहुंचना जरूरी है।





