मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम होंगे सार्वजनिक

प्रकाशित: Jun 26, 2026 18:23रिपोर्ट: Mohit

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के 6 शहीद जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किये गए हैं। इन नामों को नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की 'रोल ऑफ ऑनर' सूची और वर्ष 2025 की 3डी वॉल पर शामिल किया गया है, जहां देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को सम्मान दिया जाता है। इन छह वीरों में भारतीय सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान शामिल है। इनमें से राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद तथा लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सैन्य तनाव बना हुआ था. और 10 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सबसे सफल आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है, जबकि इस अभियान में इस्तेमाल हुए स्वदेशी रक्षा उपकरणों और मिसाइल प्रणालियों की वैश्विक मांग भी तेजी से बढ़ रही है।