मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सैफ अली खान के बेटे से इश्क लड़ा रही है पलक तिवारी, ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी!

प्रकाशित: Apr 04, 2023 11:09रिपोर्ट: Navtej TV

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी स्टार किड में सबसे ज्यादा चर्चित है। लेकिन वह इन दिनों अपनी लवलाईफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है और उनका नाम सैफ अली खान के बेटे के साथ जुड़ा हुआ है। पलक जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएगी। पलक तिवारी को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ कई बार घूमते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले वह स्पॉट हुई थीं तो उन्होंने पैपराजी को देख अपना चेहरा छुपाने का प्रया किया था।

गहरी बात: महिलाओं के लिए बेबाकी से बोली
दोनों ने भी कभी अपने रिलेशन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अब पलक ने एक इंटरव्यू में इब्राहिम संग अपने लिंकअप पर अपनी बात रखी है। पलक ने कहा प्यार सोच समझकर नहीं किया जाता वह तो अपने आप हो जाता है। उन्होंने कहा भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है कि कब कहां और किससे प्यार होगा। मेरे लिए काम सबसे पहले है और अभी मेरा पूरा फोकस इस पर है।

इब्राहिम असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं। करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर अपना दम दिखा चुके है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।