मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

पलाश मुच्छल पर SC/ST एक्ट के तहत केस, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाए गंभीर आरोप

प्रकाशित: May 06, 2026 16:29रिपोर्ट: Navtej TV

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। म्यूजिक कंपोजर Palash Muchhal के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


यह शिकायत भारतीय महिला क्रिकेटर Smriti Mandhana की बचपन की दोस्त Vidnyan Mane ने दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता Vidnyan Mane, जो महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं, ने आरोप लगाया है कि पलाश मुछाल ने फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये लिए थे। माने के अनुसार, पलाश ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ‘नजरिया’ नाम की फिल्म छह महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी और फिल्म रिलीज होने के बाद निवेश की रकम के साथ मुनाफा भी लौटाया जाएगा।

शिकायत में कहा गया है कि फिल्म कभी पूरी नहीं हुई। इसके बाद जब विद्न्यान माने ने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, तो शुरुआत में उन्हें टाल दिया गया और बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया।

आरोप है कि 22 नवंबर 2025 को सांगली में हुई एक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पलाश मुछाल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और अपमानजनक भाषा बोलने का आरोप लगाया गया।

मीडिया से बातचीत में विद्न्यान माने ने पलाश मुछाल को “धोखेबाज” बताते हुए कहा कि उन्हें फिल्म पूरी करने का वादा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि पैसे मांगने पर उनके साथ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणियां की गईं।

वहीं, दूसरी ओर पलाश मुछाल पहले ही इन आरोपों को झूठा बता चुके हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्होंने विद्न्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। पलाश का कहना था कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

यह विवाद उस समय और चर्चा में आया जब पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी दिसंबर 2025 में रद्द हो गई थी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते समारोह रोक दिया गया। बाद में सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।

पलाश मुछाल ने उस समय एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं और लोगों से अपील की थी कि बिना पुष्टि वाली अफवाहों के आधार पर किसी को जज न किया जाए।