जयपुर के 230 साल पुराने गढ़ में शादी करेंगे परिणीति-राघव!जानें पूरी प्लानिगं
बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। लेकिन अब दोनों जल्द ही शादी करने की तैयार कर रही है और ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है। क्योंकि सगाई के बाद दोनों ने राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकेशन देखने आए है। इसके लिए उन्होंने लेकसिटी उदयपुर देखने के बाद पिंकसिटी जयपुर पहुंचे हैं।
दोनों सगाई के बाद से ही शादी की तैयारियों में जुटे है। सूत्रों के अनुसार शादी के फंक्शन दिल्ली और मुंबई में भी हो सकते हैं। लेकिन शादी के लिए उनको बिशनगढ़ फोर्ट पसंद आया है। इसके अलावा जयपुर के हैरिटेज और लग्जरी होटल्स भी देखने के कुछ कार्यक्रम हो सकते है।
दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के साथ पॉलिटिकल लोगों का नाम है। इससे पहले भी कई स्टार राजस्थान में शादी कर चुके है और इस वजह से यह एक नया ट्रेंड बना है। जयपुर से करीब 30 किमी दूरी एक बिशनगढ़ किला है और इसका अपना अलग ही इतिहास रहा है। राव बिशनसिंह ने यह मजबूत किला बनवाया था। अब लग्जरी होटल में बदला जा चुका है और अब यह किला अलीला फोर्ट के नाम से मशहूर है।
Jaipur News: प्रजापति कुम्हार समाज का महाकुंभ हुआ आयोजित
परिणीति की बहन और पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान के जोधपुर को पसंद किया था। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बनवारा रिसॉर्ट में शादी की थी।





